{"_id":"6ac6853327ea1d1d01072166","slug":"training-for-147-asha-workers-on-prevention-of-communicable-diseases-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-137369-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों से बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों से बचाव का प्रशिक्षण
Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। साथ ही बचाव के तरीके भी बताए।
अभियान में आशा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। वहीं, आठ अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू, मलेरिया, बुखार, जुकाम-खांसी समेत अन्य संचारी रोगों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें लोगों को साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव और बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक करने की जानकारी दी गई।
अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को पोस्टर, बैनर, ब्लीचिंग पाउडर और ओआरएस समेत जरूरी सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. संजय सिंह चौहान ने बताया कि शेष आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 10 अक्तूबर को कराया जाएगा। (संवाद)