फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers angry due to waterlogging blocked the highway

Chitrakoot News: जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया

Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry due to waterlogging

blocked the highway
चित्रकूट। कछारपुरवा के कच्चे रास्ते में जलभराव की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने ने झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर सदर एसडीएम, ईओ व सीओ सिटी ने पहुंचकर समझाया तब जाकर जाम खुला। एक घंटे से अधिक जाम लग रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जोरदार बारिश होने से नगर पालिका चित्रकूट धाम क्षेत्र अंतर्गत कछारपुरवा के रास्ते में जलभराव हो जाने पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजामार्ग में जाम लगा प्रदर्शन किया। नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जलभराव की समस्या कई साल से है, जब कभी बारिश होती है, तब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रास्ते सहित बस्ती में जलभराव हो जाता है। इससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम लगाए जाने से राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ोंं वाहन खड़े हो गए। जिसमें रोडवेज व स्कूली बसें भी शामिल रहीं। मौके पर एसडीएम राजबहादुर, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लाल जी यादव, सीटी सीओ हर्ष पांडेय पहुंचकर ग्रामीणों को समझया। जब पानी निकासी के लिए कार्य चालू हुआ तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछारपुरवा में जलभराव की समस्या को लेकर कई बार यहां के बाशिंदे प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। किशोर कुमार, मोहन प्रसाद व लल्लू ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के दौरान भी कई नेताओं ने आश्वासन दिया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अक्सर जल भराव होने से बस्ती में पानी भर जाता है। इससे कच्चे घर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed