फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,SP,woman,DM,mela

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाआं का सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
village,SP,woman,DM,mela
फोटो- 12- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामायण मेला परिसर में डीएम व एसपी ने उल्लेखनीय काम करने वाली - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैन बसेरा परिसर में मेगा इवेंट अनंता कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीएम ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलबंन इस तीन थीम को समेट कर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए जन कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश व समाज के लिए बेहतर योगदान करने वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इसमें मानिकपुर के हरिजनपुर की रामलली, माडल उद्यमी के रूप में रीता त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम, एसपी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील समेत जिले के मऊ, राजापुर व मानिकपुर तहसील परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं स्कूल कालेजों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जगमोहन सिंह बालिका इंटर कालेज में छात्रा भारती पांडेय को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया।
विज्ञापन

सामाजिक विकास संस्थान ने मछरिया व शिवरामपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। अन्य स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं का नि:शुल्क पंजीकरण किया गया। जिला समन्वयक बदरूददीन खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत महिलाओं का नि:शुल्क पंजीकरण किया गया है। जिनको 10 दिवसीय कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उधर, शाम को रामघाट मां मंदाकिनी गंगा में भव्य आरती तथा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी, जिला जज चित्रकूट रविंद्र नाथ दुबे, डीएम ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed