फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,SP,police,FIR

किसान की गला दबाकर हत्या, मिला शव

Mon, 08 Mar 2021 06:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
village,former,SP,police,FIR
सरैंया/रामनगर( चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव में किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह सड़क किनारे किसानका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पत्नी ने थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मऊ क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कपूरी गांव की रागिनी देवी ने बताया कि पति शारदा प्रसाद उर्फ मुरई (32) रविवार की देर रात मोबाइल से बात करते हुए बाइक लेकर चले गए थे। जब देर रात तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा तो जानकारी हुई। रैपुरा थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारयों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, मऊ क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने घटना स्थल में पड़ताल की और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि किसान की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला रैपुरा थाने में दर्ज कराया गया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मोबाइल फोन गायब, रहस्य बढ़ा
मृतक किसान शारदा त्रिपाठी के परिजनों का कहना है कि रात को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह बाइक लेकर मोबाइल समेत घर से निकला था। सोमवार की सुबह उसका शव मिला। साथ में बाइक भी बरामद हुई पर मोबाइल नहीं मिला है। इससे अंदाज लगाया जा रहा कि मोबाइल मिलने पर सारे राज सामने आ जाएंगे। आशंका है कि हत्यारों ने ही उसे गुमराह कर मोबाइल पर काल करके बुलाया फिर रास्ते में रस्सी या साफी से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed