{"_id":"605386218ebc3ec39577ecae","slug":"village-former-bike-police-fir-chitrakutt-news-knp618456144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंनटेनर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंनटेनर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत, बहू घायल
विज्ञापन
फोटो-7- नेहा- फाइल फोटो- संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर-छीबों रोड पर गुरुवार की सुबह भभेंट गांव के पास तेज गति से जा रहे कंटेनर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता और पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मृतक की बहू व उसका पिता घायल हो गए। बहू को इलाज के लिए राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर को चालक समेत पकड़ लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा किया गया। पुलिस के अनुसार युवक हेलमेट पहने था, लेकिन सड़क पर गिरते ही हेलमेट हट गया।
कौशांबी जिले के थाना कड़ा चुहापारिन गांव के आयुब (55) पुत्री नेहा (14) के साथ बाइक से बुधवार को अपने पुत्र नौशाद की ससुराल चित्रकूट जिले के खंडेहा गांव में बहू सहमाबानो को विदा कराने आए थे। गुरुवार को वह अपनी बाइक में पुत्री नेहा को लेकर रवाना हुए। जबकि दूसरी बाइक में बहू सहमाबानो (25) को लेकर पिता इसरार (48) रवाना हुए। जैसे ही राजापुर थाना क्षेत्र के भभेंट गांव के पास दोनों बाइकों ने आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय बाइक चालक की कुछ लापरवाही से आयुब की बाइक कंटेनर से टकराकर उसके पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे चल रहे इसरार की बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों घायल हो गए। घटना को देखते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और कंटेनर को रोककर चालक को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने घायल इसरार व सहमाबानो को सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया। मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक पिता और पुत्री के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि कंटेनर में सीमेंट लदी थी और चालक समेत वाहन को पकड़कर थाने में खडा किया गया है।
----
परिवार में मचा कोहराम
पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत की जानकारी होते ही उनके पूरे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक आयुब के पांच पुत्र है नौशाद, इरशाद, दिलशाद व दो अन्य पुत्रों के साथ चार पुत्रियां है। गुजरात शहर में सभी पुत्र मजदूरी करते है। घटना के दिन गांव में मौजूद नहीं हैं। घायल इसरार ने बताया कि उसका समधी आयुब कपड़ा बेचने की फेरी करता था। उसने यह भी बताया कि वह लोग कंटेनर को ओवरटेक नहीं कर रहे थे। कंटेनर तेज गति से जा रहा था और साइड से बाइक पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
------------------
बहू का बैग कंटेनर मेें छुआ तो बिगड़ा संतुलन
दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंटेनर व बाइक सभी राजापुर की ओर जा रहे थे। राजापुर कस्बे से लगभग डेढ़ किमी पहले पेट्रोल पंप के पास सड़क चौड़ी होने पर इसरार ने पहले बाइक आगे निकालने का प्रयास किया। इसी बीच पीछे बैठी उसकी बेटी सहमाबानो के हाथ का बैग की डोरी कंटेनर से छू गई। इससे बचने के लिए जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया तो बाइक का संतुलन बिगड़ा और आगे पीछे दोनों बाइक कंटेनर से टकरा गईं।
-------------