{"_id":"6aa838a29f0a1ae130028642","slug":"banks-closed-for-three-days-atms-run-dry-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136250-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन दिन बंद रहे बैंक, एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन दिन बंद रहे बैंक, एटीएम खाली
Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 13 यूनियन बैंक के एटीएम में बंद ताला। संवाद
चित्रकूट। बैंक बंद हुए तो एटीएम भी भगवान भरोसे हो गए। लगातार तीन दिन की छुट्टी से एटीएम खाली हो गए, लोगों को कैश निकासी के लिए परेशान होना पड़ा।
त्योहार और रविवार मिलाकर बैंक तीन दिन बंद रहे और इस दौरान किसी भी बैंक ने एटीएम में कैश नहीं डलवाया। नतीजतन, कर्वी शहर के 70 फीसदी एटीएम रविवार को खाली पड़े थे। पुरानी बाजार, ट्रैफिक चौराहा, सिविल लाइन और पटेल तिराहा के यूनियन बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी के एटीएम पूरी तरह ड्राई मिले। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर काटते रहे।
सिविल लाइन में यूनियन बैंक भवन में एटीएम लगा हुआ है। जिसमें लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से रुपये नहीं थे। रविवार रात को कई ग्राहक आए और ताला बंद देख कर लौट गए।
सिविल लाइन पर एचडीएफसी बैंक के बाहर एटीएम लगा हुआ है। रात 10 बजे एटीएम पहुंचे तो बाहर बैठे गार्ड ने बताया कि एटीएम में रुपये नहीं हैं। उपभोक्ता वीपी सिंह ने बताया कि रात में रुपये का जरूरी काम था।
विज्ञापन
पटेल तिराहा के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। तीन दिनों से बैंक बंद होने से एटीएम में रुपये खत्म हो चुके थे। जानकी सिंह ने बताया कि उनको दोस्त को रुपये देने थे, इसलिए एटीएम से निकालने आए थे।
शंकर बाजार के गल्ला मंडी के पास लगे एटीएम में रुपये थे। जिस कारण ग्राहक वहीं पहुंच रहे थे। अमित सिंह ने बताया कि वह कई एटीएम में रुपये निकालने गया था, लेकिन रुपये नहीं मिले।