फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vande Bharat will be connected to Shri Ram's Tapobhoomi, people will get benefits

Chitrakoot News: श्रीराम की तपोभूमि से कनेक्ट होगी वंदे भारत, जनता को मिलेगा लाभ

Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will be connected to Shri Ram's Tapobhoomi, people will get benefits
12 सीकेटीपी-15- परिचय- रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस- फाइल फोटो
चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि को भगवान शिव की नगरी वाराणसी व खजुराहो से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे की कवायद पूरी हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री वाराणसी से इस महत्वाकांक्षी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन वाया चित्रकूट होते हुए खजुराहो तक जाएगी। इसके स्वागत के लिए स्टेशन को सजाया गया है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसर व स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी से चित्रकूट होते हुए खजुराहो की सीधी अभी तक कोई ट्रेन नहीं थी। इससे देश विदेश से आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को लगभग 442 किमी के सफर के लिए कई ट्रेन बदलनी पड़ती थीं। इसके लिए वाया चित्रकूट कोई हवाई यात्रा भी उपलब्ध नहीं है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार रेल मंत्रालय के सहयोग से दो साल से प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

अब धर्मगनरी के लोगों का भी वंदे भारत में सफर करने का सपना पूरा हो रहा है। आठ नवंबर को यह ट्रेन चित्रकूट से होकर गुजरेगी। भारत सरकार के रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम ने वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया है कि यह ट्रेन आठ नवंबर को वाया चित्रकूट होकर वाराणसी व खजुराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
धर्मनगरी चित्रकूट से जुड़ेगी वंदेभारत
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि इससे धार्मिक नगरी जुडे़गी और श्रद्धालुओं को कई परेशानी से निजात मिलेगी। रेल मंत्रालय के इस निर्णय से चित्रकूट जैसे कम विकसित आकांक्षी जिले का विकास होगा। श्रद्धालुओं के आवागमन से रोजगार व आर्थिक विकास तेजी से होगा। हालांकि इसका किराया आम जन के लिए ज्यादा है लेकिन इसमें सुविधाएं बेहतर रखी गई हैं। सिंध समाज के जिलाध्यक्ष राजीव लखानी ने कहा कि भारत सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए यह अच्छा कदम उठाया है। धार्मिक पर्यटन के साथ व्यापारियों को भी लाभ होगा। सुपर फास्ट ट्रेन इस मार्ग से होकर गुजरेगी तो यह हर दृष्टि से अच्छा है।
-----------------
आज नहीं कल होगा शुभारंभ
चित्रकूट। रेल मंत्रालय के तय कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन पहले सात नवंबर को शुरू होनी थी, लेकिन वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कुछ बदलाव को लेकर इसका शुभारंभ एक दिन टालकर आठ नवंबर कर दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि इसमें पहले दिन स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अफसर, समाजसेवियों, रेल अफसर व प्रबुद्ध वर्ग को हर स्टॉपेज वाले स्टॉपेज में स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी की गई है। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। पहले दिन निर्धारित समय से नहीं बल्कि दोपहर 12 बजे ट्रेन चित्रकूट पहुंंचेगी।

------------------
यह है टाइम टेबल
चित्रकूट। रेल मंत्रालय द्वारा टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर छूटेगी। 8 बजे प्रयागराज चकेरी, दस बजकर पांच मिनट पर चित्रकूटधाम, 11 बजकर 8 मिनट पर बांदा, 12 बजकर 8 मिनट पर महोबा फिर दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर खजुराहो पहुंचेगी। इसी प्रकार खजुराहो से शाम को तीन बजकर 20 मिनट पर चलकर चार बजकर 18 मिनट पर महोबा, पांच बजकर 13 मिनट पर बांदा, छह बजकर 13 मिनट पर चित्रकूट, रात आठ बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज चकेरी फिर रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। बृहस्पतिवार को छोड़कर यह ट्रेन हर दिन चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed