{"_id":"6ac3eb63e8cacf6ba2055932","slug":"ashish-kuldeep-and-raju-stole-the-show-at-the-wrestling-match-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137291-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दंगल में आशीष, कुलदीप व राजू छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दंगल में आशीष, कुलदीप व राजू छाए
Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 25 दंगल में पहलवानों को हाथ मिलवाते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य अतिथि। स्रोत:
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ऐचवारा गांव में प्रधान सुनील शुक्ला ने दंगल का आयोजन किया। इसके दूसरे दिन सोमवार को कई जोरदार मुकाबले हुए। महिला पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों का विशेष रूप से दिल जीता।
सरैंया के आशीष, बारीगढ़ के कुलदीप और टिटिहरा के राजू पहलवान अपने मुकाबलों में सफल रहे। आशीष ने अमन मऊ टिटिहरा को हराया। कुलदीप ने हरि सढ़ा को दांव-पेंच दिखाकर चित्त किया। राजू ने कौशांबी के विनोद पहलवान को धूल चटाई।
कन्हैया बड़ौली बनाम मोहित पिपरौंद और देवराज पन्ना बनाम नत्थू पवारी जैसी रोमांचक कुश्तियां भी हुईं। विवेक मथुरा बनाम संगम खरौंध और गंगा लखनऊ बनाम उमाशंकर मऊ टिटिहरा के बीच भी मुकाबले हुए। अतुल खरौंध बनाम अनीस हनुवा, समरजीत सढ़ा व अजय गोरखपुर और मुन्ना पन्ना व बल्लू बांदा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी की विभागा और बांदा की काजल के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दंगल में जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव और पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल पहुंचे। सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी और ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी भी मौजूद रहे।
इन अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर उनका हौसला बढ़ाया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका गुलाब सिंह, बाबा पयासी और सुनील तिवारी ने निभाई।