{"_id":"6ac3e18bf5f6286d8d0612af","slug":"villagers-staged-a-road-blockade-over-the-failure-to-replace-the-transformer-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-137262-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के कौबरा गांव के पखोरी पुरवा में 15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क जाम कर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जेई के दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना कई बार अधिकारियों को दी गई। मजबूरी में उन्हें जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण लवकुश कुमार भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से पूरे पुरवा में परेशानी है। अंधेरे के कारण रात में घर से निकलने में भी डर लगता है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उधर, बिजली निगम के जेई अजीत भट्ट ने बताया कि स्टोर से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दो दिन के अंदर पखोरी पुरवा में लगवा दिया जाएगा।