फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   use tulsi, get pure water

तुलसी की पत्ती डाल पानी शुद्ध रखें

Sun, 22 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 22 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
use tulsi, get pure water

जिला वॉश फोरम चित्रकूट, जल निगम और अभियान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जल दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। बाद में हुई गोष्ठी में जल संरक्षण पर लोगों ने विचार रखे। वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी आलोक द्विवेदी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल प्रदूषित होने से हमें खतरा रहता है। तुलसी की पत्ती से पानी को शुद्ध रख सकते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है।

जल निगम के रामप्रिय शुक्ला ने जल की गुणवत्ता के बारे में बताया। जिला वॉश फोरम की रीता सिंह ने कहा कि लोगों को गांव-गांव में पानी के महत्व की जानकारी दी जानी चाहिए। अभियान संस्था के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिला वॉश फोरम के माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी और स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। शंकर दयाल पयासी ने जल स्वच्छता के मुद्दे पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सिद्धपुर से आए छात्र इंद्रजीत ने बताया कि आधे गांव में पाइपलाइन है। इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह ने कहा कि जल्द ही इसे पूरा करवा दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया ने कहा कि पानी हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। स्वच्छ जल समाज को स्वस्थ रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि जलजनित बीमारियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। संचालन संयोजिका ममता वर्मा ने किया। मौके पर सुनील कुमार, अवधेश कुमार, रामनरेश श्रीवास्तव, रेनू आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व संस्थाओं ने रैली निकाली, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाई।


उधर, सेवाधाम संस्थान ने जल दिवस पर नगरपालिका के पास प्याऊ खोला। सेवाधाम के अध्यक्ष डा. एसपी त्रिपाठी, डा. सुधीर अग्रवाल, हरवंश कुमार शुक्ल, डा. जेपी नामदेव, शंकर प्रसाद यादव, चिंतामणि साहू, आदित्य नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed