फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Use Natural Resources, Not Exploit

Chitrakoot News: चित्रकूटः प्राकृतिक संसाधन का उपयोग करें दोहन नहीं

Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Use Natural Resources, Not Exploit
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के बीएससी प्रथम वर्ष के बायो समूह के छात्र-छात्राओं के दल ने ग्राम प्रवास शिविर के अंतर्गत ग्राम टेढी में किया। इसमें 36 छात्र व 42 छात्राएं शामिल रहीं। इसमें संदेश दिया गया कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया जाए। इनका दोहन न किया जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने टेढ़ी गांव में विद्यालयों के शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था की चर्चा की। छात्रों को 10-10 के समूहों में बांटकर विभिन्न विषयों पर गांव के लोगों से जानकारी एकत्र करने के लिए भेजा गया। इसके लिए निर्धारित विषय साक्षरता की स्थिति, स्वास्थ्य की स्थिति, परिवार संरचना, पशुपालन की स्थिति, फसल चक्र की स्थिति, विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचार, गांव में जल का स्तर व मंदाकिनी जल संरक्षण पर जन विचार एकत्र किए गए।
विज्ञापन

इसमें यह सामने आया कि गांव में जल का स्तर बहुत ही अच्छा है। लगभग 40 से 60 फीट के अंतर्गत जल उपलब्ध हो जाता है। मंदाकिनी जल संरक्षण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि सतत विकास की परिकल्पना पर कार्य करें। जो भी हमें प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं उनका हम सदुपयोग करें न कि दोहन ताकि यह सारे प्राकृतिक संसाधन हमारी आगामी पीढ़ियों के लिए भी उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर लाल द्विवेदी व शंकर प्रसाद प्रजापति से भी विद्यालय व छात्रों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम गुप्ता, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद , डा.साधना चौरसिया, गुलाब रानी व शिवानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed