फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   up news,chitrakoot,chitrakoot news

Chitrakoot News: द्वारचार के बाद वर वधू पक्ष के बीच विवाद, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
up news,chitrakoot,chitrakoot news
चित्रकूट। कानपुर से आई बरात दूल्हे की हरकतों के चलते बिना दुल्हन के लौटी। दुल्हन के शादी से इन्कार के बाद पांच घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। पुलिस चौकी में समझौते के बाद बरात लौट गई।
विज्ञापन

शिवरामपुर के श्रद्धा उत्सव भवन में कल्ला गांव निवासी शिवनाथ पटेल की पुत्री भावना की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को चल रहा था। कानपुर के बर्रा कारगिल निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स जवान वासदेव के पुत्र अमित कटियार की बरात आई थी। रस्म रिवाज के साथ बरातियों का स्वागत व द्वारचार सहित जयमाल हुआ। देर रात चढ़ावा की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन ने शादी करने से इन्कार दिया। आरोप लगाया कि दूल्हा कई बार दुल्हन के पास आया और कहा कि एक साल तक उसकी विदाई नहीं करेंगे। उसकी पढ़ाई पूरी करनी हो तो कानपुर से ही होगी, यहां से नहीं। इन्हीं सब बातों को लेकर वाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

समझाने पर दूल्हा अपने पिता से ही उलझ गया। शादी की अन्य रस्में रोक दी गईं। वर पक्ष ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने पूर्व में तय की गई बातों के अनुसार स्वागत व विवाह की रस्म नहीं की है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी रजोल नागर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मारपीट की नौबत आने पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने अपने-अपने खर्च लौटाने की बात कही। दोनों के बीच लेन देन का समझौता होने के बाद वर पक्ष बैरंग लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed