फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two-year-old innocent died after falling from mother lap and falling into drain villagers blocked the road

चित्रकूट : मां की गोद से छिटककर नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, आर्थिक मदद की मांग 

Fri, 01 Oct 2021 08:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 08:51 PM IST
सार

बेलरी गांव में मां की गोद से दो वर्षीय आनंद पुत्र हेमराज लोघी शुक्रवार की दोपहर नाले में गिर गया। नाले में पानी भरा होने से हालत खराब हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसको रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये।

विज्ञापन
Two-year-old innocent died after falling from mother lap and falling into drain villagers blocked the road
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के बेलरी गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दो वर्षीय मासूम अपनी मां की गोद से छिटककर नाले में गिर गया। ग्रामीणों की मदद से मासूम को नाले से निकालकर रामनगर अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर को जाम लगाने का प्रयास किया। रैपुरा पुलिस के समझाने पर सांकेतिक जाम जल्द ही खत्म हो गया। ग्रामीणों ने खुला नाला को ढकने और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


बेलरी गांव में मां की गोद से दो वर्षीय आनंद पुत्र हेमराज लोघी शुक्रवार की दोपहर नाले में गिर गया। नाले में पानी भरा होने से हालत खराब हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसको रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने को राष्ट्रीय राजामार्ग झांसी मिर्जापुर में ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया। विधायक आनंद शुक्ला पीडि़त परिवार से मिले। जिन्होंने उप जिलाधिकारी को फोन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed