{"_id":"6b008835a53cb3ed8d0bda67","slug":"4069-women-will-test-the-water-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-139123-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पानी की जांच करेंगी 4,069 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पानी की जांच करेंगी 4,069 महिलाएं
Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी 18 पहाड़ी के खुटौरा गांव में पानी की जांच करती महिला व अन्य। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : 1
चित्रकूट। अब गांव के पानी की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होगी। जल जीवन मिशन के तहत जिले की 4,069 महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) से पानी की जांच के लिए चुना गया है।
ये महिलाएं अपने गांव में पानी के नमूनों की प्रारंभिक जांच करेंगी और लोगों को शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूक करेंगी। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि एफटीके से मिला परिणाम प्रारंभिक संकेत होता है।
अगर किसी नमूने में गड़बड़ी मिलती है तो उसकी प्रयोगशाला में पुष्टि कराकर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में नल कनेक्शन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। 561 गांवों में 1,63,970 परिवारों के लक्ष्य के सापेक्ष 1,63,698 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन मिल चुका है। (संवाद)