Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Violent clash between two groups over the ploughing of a field; one dead, nine injured

चित्रकूट: खेत की जोताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, नौ घायल

Sat, 21 Nov 2026 09:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Nov 2026 09:33 PM IST
सार

Chitrakoot News: खेत जोताई में मारकुंडी के इटवा डुडैला गांव में घटना हई। दो पक्षों में लाठी-डंडों से हमला हुआ। 

विज्ञापन
Violent clash between two groups over the ploughing of a field; one dead, nine injured
घायल से घटना की जानकारी लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में शनिवार को खेत की जोताई के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां पंकज त्रिपाठी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


दोपहर को एक खेत में धनीराम परिजन के साथ जोताई कर रहे थे। न्यायालय में मामला होने के कारण दूसरे पक्ष के परशुराम करने पहुंचे। जहां विवाद हो गया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के 12 लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। पिटाई में परशुराम (66) पक्ष के पंकज त्रिपाठी (35), सत्येंद्र मिश्रा (35), बुद्ध विलास (60), विजय (30) और दूसरे पक्ष के रामबाबू पांडेय, रिशू, धनीराम, सरदारीलाल, सनी, प्रभा देवी व आरती घायल हो गईं।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार, पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वहां सभी घायलों को लेकर सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पंकज त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का इलाज शुरू किया। परशुराम, सत्येंद्र, बुद्ध विलास, विजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया। घटना के बाद से गांव में तनाव हो गया है। जानकारी पर एसपी अरुण कुमार सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। एसपी ने बताया कि मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। विवाद वाले खेत का शामिल खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

न्यायालय में विचाराधीन है जमीन का विवाद
मानिकपुर। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। जमीन के शामिल खाते और खेत में खेती करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद गहराया है। शनिवार को खेत को जोताई के दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई।

दिल्ली में नौकरी कर परिवार का पेट पालता था पंकज
पंकज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। दिवाली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने गांव आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी दिवाली साबित होगी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed