फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three youths jumped in the river as soon as the police raid, one missing

पुलिस का छापा पड़ते ही नदी में कूदे तीन युवक

Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three youths jumped in the river as soon as the police raid, one missing
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार मछली मंडी में जुए की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। भनक लगते ही युवक भाग निकले। तीन युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। यह देख पुलिस टीम के हाथ-पैर फूल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो युवक बच गए हैं, जबकि एक लापता है। देर शाम तक एएसपी, दो सीओ, कोतवाल और सीतापुर पुलिस चौकी टीम की मौजूदगी में गोताखोर युवक की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मछली मंडी में जुआ की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम सादी वर्दी में छापा मारने पहुंची। जुआरियों को भनक लगी तो सभी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता न मिलने पर तीन युवक मंदाकिनी नदी की ओर भागे। पीछे पुलिसकर्मी दौड़े तो बचने के लिए तीनों ने नदी में छलांग लगा दी। दो युवकों नदी में डूबता देख एक ग्रामीण ने बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरे का कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी होते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल अशोक कुमार सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश शुरू की। दो गोताखोर बुलाए गए हैं। पुलिस ने नदी में कांटा भी डाला है। मंदाकिनी में छलांग लगाने वाले युवक का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। मोबाइल नदी और बस्ती के बीच रास्ते पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने दावा किया कि युवक की किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई है। ऐसे में उसके नदी में न होकर कहीं और होने की आशंका है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। नदी में गोताखोर तलाश कर रहे हैं, जबकि दो टीमें परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरा गांव के अनिल नामक युवक के छलांग लगाने की आशंका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल ने बताया कि जुआ होने की सूचना थी। पुलिस टीम छापा मारने गई थी, लेकिन किसी को दौड़ाया नहीं गया। पुलिस टीम मुख्य सड़क पर थी, जबकि सड़क से लगभग 100 मीटर दूर जुआ हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed