फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Closed route to Hanuman Dhara to reopen; temporary pontoon bridge to be built before Diwali.

Chitrakoot News: हनुमान धारा का खुलेगा बंद रास्ता, दिवाली से पहले बनेगा अस्थायी पीपा पुल

Sat, 05 Sep 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Closed route to Hanuman Dhara to reopen; temporary pontoon bridge to be built before Diwali.
फोटो 05 सीकेटीपी 01 नयागांव-हनुमानधारा का क्षतिग्रस्त पुल, यहीं बनाया जाएगा अस्थाई पीपा पुल। सं
फोटो 05 सीकेटीपी 01 नयागांव-हनुमानधारा का क्षतिग्रस्त पुल, यहीं बनाया जाएगा अस्थायी पीपा पुल। संवाद (तीन कॉलम)
विज्ञापन

-टूटे पुल के बगल में बनेगा पीपा पुल, पहुंच के लिए दोनों तरफ बनेंगे रैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही (चित्रकूट)। हनुमान धारा का बंद रास्ता अब जल्द खुलेगा। मंदाकिनी में आई बाढ़ से बह गए नयागांव-हनुमान धारा पुल की जगह अब अस्थायी पीपा पुल बनाया जाएगा। प्रशासन ने इसे हर हाल में दिवाली से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
मध्य प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ में नयागांव-हनुमान धारा मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया था। पुल टूटने से नयागांव समेत हनुमान धारा की ओर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का संपर्क कट गया। लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में रामघाट में बाढ़ का निरीक्षण करने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टूटे पुल का जायजा लिया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें आवागमन की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को दिवाली पहले अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (ब्रिज) के मुख्य अभियंता गोपाल सिंह ने चित्रकूट पहुंचकर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की गहराई, बहाव और मिट्टी की जांच की। नगर पंचायत अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी पीपा पुल बनाया जाएगा। पहुंच के लिए दोनों तरफ रैंप बनेंगे।

मुख्य अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि पीपा पुल टूटे पुल के बगल से ही निकाला जाएगा। नदी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों तरफ मजबूत रैंप बनाकर उसे मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक करोड़ों की लागत से नया स्थायी पुल नहीं बन जाता, तब तक पीपा पुल चित्रकूट की लाइफलाइन बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed