फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   55 roads, culverts, and causeways damaged.

Chitrakoot News: 55 सड़कें, पुलिया और रपटे टूटे

Sat, 05 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
55 roads, culverts, and causeways damaged.
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बाढ़ और मूसलाधार बारिश से जिले में 55 सड़कें, पुलिया और रपटे टूट गए हैं। कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कटा हुआ है। समीक्षा में नाराजगी जताते हुए उन्होंने हर हाल में दो दिन में रास्तों को सही करने की नसीहत दी।
जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अफसर मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों ने बताया कि बारिश से जिले भर में 55 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दो दिन में आवागमन सुचारु करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि जो रास्ते ज्यादा टूटे हैं, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक किया जाए। पुलिया और रपटों की अस्थायी मरम्मत कर रास्ता खोला जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव का संपर्क कटा नहीं रहना चाहिए। लोगों को अस्पताल, स्कूल और बाजार जाने में परेशानी हो रही है इसलिए युद्धस्तर पर मरम्मत कर सड़कों को चलने लायक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed