फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Radhakrishnan remembered on Teachers' Day.

Chitrakoot News: शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dr. Radhakrishnan remembered on Teachers' Day.
फोटो 05 सीकेटीपी 15 प्रमाण पत्र व किट के साथ ​खिलाड़ी व अन्य। संवाद
फोटो 05 सीकेटीपी 15 प्रमाण पत्र व किट के साथ खिलाड़ी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

खेल प्रतिभाएं सम्मानित, ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति पाठा क्षेत्र की ओर से शिक्षक दिवस पर बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन याद किए गए। समारोह में खेल दिवस पर कराई गई प्रतियोगिताओं के विजेता भी सम्मानित किए।
समिति ने 27 अगस्त को खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। 200 मीटर बालिका वर्ग में कैलहा की काजल देवी और बालक वर्ग में बन्धिन के रफीक अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में सरैंया के रमाकांत, बरहुनीतीर के विपिन और नयापुरवा की मुस्कान विजेता रहे। 3000 मीटर दौड़ में सरैंया के रमाकांत ने बाजी मारी। गोला फेंक में लंका पुरवा की कुसमा, लखनपुर के मोहनलाल और बरहुनीतीर के विपिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी में कैलहा की टीम चैंपियन बनी। वहीं आज आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में गोडा और मडैयन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें गोडा की टीम विजेता रही। समारोह में समिति के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा के महत्व की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमलेश प्रसाद, सुशील सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, शशिप्रभा, रामसिया, गया प्रसाद, विपिन पटेल, शहजाद, अंकित विश्वकर्मा, रोहित सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed