फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   132 teachers honored on Teachers' Day

Chitrakoot News: शिक्षक दिवस पर 132 शिक्षक सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
132 teachers honored on Teachers' Day
फोटो न- 05 सीकेटीपी 26 कलक्ट्रेट में शिक्षिका को सम्मानित करते विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजनों में कुल 132 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के शिक्षक हरीशंकर तिवारी को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान किया और केक भी काटा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 शिक्षकों और 24 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरों प्रसाद मिश्र और बीएसए रंजना शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शहर के सीआईसी, ज्ञान भारती, सरस्वती शिशु मंदिर, जेएम बालिका इंटर कॉलेज और सीआईसीएसटी कॉलेज में भी दिवस मनाया गया। मऊ बीआरसी में जिला पंचायत सदस्य विनीत त्रिपाठी ने शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने सम्मान समारोह में 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कुलपति शिशिर कुमार पांडेय, संस्था के निदेशक बलवीर सिंह, मनोज द्विवेदी, पंकज दुबे, शंकर लाल यादव हीरालाल सोनी और राजेश दुबे सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

फोटो न- 05 सीकेटीपी 27 गोरखपुर में सीएम व शिक्षामंत्री के हाथों राज्यपाल को लेते शिक्षक हरीशंकर त्रिपाठी। संवाद
हरीशंकर तिवारी को राज्य सम्मान
शिक्षक हरीशंकर तिवारी को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला। उनके प्रयासों से विद्यालय को वर्ष 2022 और 2025 में स्वच्छता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जून 2026 में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की उपलब्धि में गढ़चपा को देश में 27वां और प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। बीएसए रंजना शुक्ला और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed