फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three imprisoned for life imprisonment of Khoja trader life imprisonment

खोवा व्यापारी की हत्या के तीन आरोपी को आजीवन कारावास

Thu, 06 Dec 2018 10:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Thu, 06 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three imprisoned for life imprisonment of Khoja trader life imprisonment
court - फोटो : PTI
 खोवा बेचने जा रहे व्यापारी की रास्ते पर कुल्हाडी से काटकर हत्या करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
विज्ञापन

  अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि 20 अगस्त 2014 को सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बंदरी गांव के निवासी जानकी प्रसाद पुत्र उमेश उर्फ चुन्नू पटेल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया था कि उसके पिता उमेश सिंह उर्फ चुन्नू पटेल  इसी दिन (20 अगस्त को)घर से खोवा बेंचने के लिए सबेरे साइकिल से निकले थे। उनके पीछे वह भी अपने दादा मकसूदन पटेल के साथ घर से कमतलपुरवा में बुआ के यहां से जा रहे थे। खोही तिराहे पर तीनों की मुलाकात होने पर उसके पिता ने कहा कि वह दादा के साथ ठर्री गांव आ जाए।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पिता आगे निकल गये और वह भी दादा के साथ साइकिल से जा रहा था। खोही बाजार से आगे निकलने पर रास्ते में महुवा के पेड़ के पास पहले से घात लगाये बैठे उसके गांव बंदरी निवासी कामता पुत्र शम्भू पटेल, अनिल बहादुर उर्फ भुरवा पुत्र झल्लू पटेल और श्याम बहादुर उर्फ भुलुवा पुत्र वंशगोपाल पटेल ने उसके पिता को घेर लिया और साइकिल से गिरा दिये। इसके बाद इन लोगों ने कुल्हाडी से प्रहार किया। जिससे उसके पिता की मौत हो गयी। इस दौरान वह लोग पीछे से पहुंचने पर चिल्लाएं। इस पर सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


   पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के  बाद अपर जिला जज कुसुमलता ने गुरूवार को इस मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त कामता, अनिल कुमार और श्याम बहादुर को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी।



साथ ही प्रत्येक अभियुक्त को 15-15  हजार रूपये का अर्थदंड दिया गया है। अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक के पुत्र को देने के आदेश दिये गये हैं। न्यायालय के निर्णय के बाद तीनों अभियुक्तों को सजा भुगतने के लिए जिला कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed