फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   theft in house

घर में लाखों की चोरी

Tue, 14 Jul 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 14 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
theft in house

चित्रकूट। पांडे कालोनी में मंगलवार सुबह चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से लाखों का सामान पार कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य कामदगिरि परिक्रमा को गए थे। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जुगुल किशोर द्विवेदी पुत्र जगन्नाथ द्विवेदी सीतापुर में पोस्टमास्टर हैं। उन्होंने बताया कि वह सीतापुर ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी लीलावती मां के साथ चित्रकूट गईं थीं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे वह लौटीं तो घर का सामान बिखरा देख हतप्रभ रह गईं। मेनगेट में ताला पड़ा था लेकिन चैनल सहित अंदर के कमरों के सभी ताले टूटे थे।
विज्ञापन


आलमारी भी खुली पड़ी थी। पीड़ित ने बताया कि चोर जेवरात, एक लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, कैमरा, घड़ी आदि समेत करीब पंद्रह लाख का सामान ले गए। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी राधेश्याम द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी कितने की हुई है, इसकी तहरीर में जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाल ने कहा कि जिस तरह चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि किसी जानपहचान वाले का इसमें हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed