{"_id":"677ec8154076f7bef4075414","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112305-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
शिव कुमार
- फोटो : संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। मोबाइल पर बात करने के बाद युवक ने मंगलवार की रात फंदा लगा लिया। सुबह मवेशी के लिए भूसा लेने गई भाभी ने खिड़की से शव लटकते देखा तो परिजनों को जानकारी दिया। दी। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी नत्थू निषाद का पुत्र शिव कुमार (20) रात को परिजनों के साथ खाना खाकर रात 11 बजे तक अलाव ताप रहा था। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह लगभग छह बजे भाभी गुड्डन ने बताया कि वह मवेशी के लिए भूसा लेने शिव कुमार के कमरे के बगल गई तो खिड़की से उसका शव लटकता हुआ दिखा। उसने शोर मचाया तो अन्य परिजन आ गए।
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दिया। भाभी ने बताया कि देवर देर रात तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसके बाद कब फंदा लगाया, किसी को जानकारी नहीं हो पाई। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि परिजन ने दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना दी है, लेकिन कारण नहीं बता पा रहे हैं। मोबाइल से बात करने की बात सामने आई है। मोबाइल को जांच के लिए रखा गया है।

कारिका
विज्ञापन