फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The son is six years older than the father and the mother is 15 years younger.

Chitrakoot News: पिता से छह साल बेटा बड़ा तो मां 15 वर्ष छोटी

Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The son is six years older than the father and the mother is 15 years younger.
चित्रकूट। मतदाता सूची के अनंतिम आलेख्य प्रकाशन में चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आई हैं। यहां की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में कहीं पिता की उम्र बेटे से कम, तो कहीं माता संतान से 15 वर्ष छोटी दर्ज मिली है। इन गंभीर खामियों के चलते 1.56 लाख मतदाताओं को चिह्नित कर नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें सात दिन के भीतर जवाब और साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

राजनीतिक दृष्टि से चित्रकूट जनपद में दो विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें चित्रकूट व मानिकपुर शामिल हैं। जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब सात लाख मतदाता हैं। अभी हाल ही में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चलाया गया था। इस अभियान में लगभग एक लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों की बूथवार मतदाता सूचियों का अनंतिम आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया था। जारी की गई मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर तैयार रिकॉर्ड में आयु और नाम को लेकर कई विसंगतियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन




केस-1
राजापुर के तुलसी इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 11 पर मतदाता सूची में वोटर अनिल की आयु 51 वर्ष दर्ज है, जबकि उनकी माता की उम्र 35 वर्ष और पिता की 36 वर्ष दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-2:

राजापुर के तुलसी इंटर कॉलेज के एक अन्य बूथ पर मतदाता श्वेता जायसवाल की आयु 42 वर्ष दर्ज है, जबकि उनके बेटे की उम्र 48 वर्ष दिखाई गई है।
केस-3:
राजापुर तहसील क्षेत्र के बूथ संख्या 17 की मतदाता सूची में मतदाता पायल जायसवाल के नाम की वर्तनी में त्रुटि है, जहां जायसवाल की जगह जसवाल लिखा गया है।

केस-4:
राजापुर तहसील क्षेत्र के बूथ संख्या 73 की मतदाता सूची में मतदाता राजश्री की उम्र 42 वर्ष दर्ज है, जबकि माता-पिता की आयु मात्र 27 वर्ष दिखाई गई है।
केस-5
राजापुर क्षेत्र के बूथ संख्या 83 में मतदाता सचिन की आयु 23 साल दर्ज है। वहीं माता पिता की आयु 50 साल अधिक है। जबकि महज 30 साल का अंतर है।



----------- बोले जिम्मेदार--



अपर जिलाधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि सभी चिह्नित मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में जवाब और सही दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नोटिस भेजने का काम जारी है। जांच के बाद सभी त्रुटियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed