{"_id":"5812525f4f1c1b944ebc43e7","slug":"the-next-election-will-be-fought-under-the-leadership-of-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":" अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के धुस मैदान के पास श्रमिकों को साइकिल देकर रवाना करते प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सपा में भले ही घमासान जारी हो लेकिन सूबे के श्रम राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने इसे सामान्य मानकर बसपा-भाजपा पर सरकार अस्थिर करने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने अगले विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही लड़ने का एलान कर कहा कि टिकट बेचने वाले बसपा की मान्यता समाप्त होनी चाहिए। बसपा के प्रत्याशियों को भी आयोग चुनाव लड़ने से रोके। अपनी पार्टी के लिए अमर सिंह, शिवपाल और राम गोपाल यादव को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
मुख्यालय में साइकिल सहायता योजना में श्रमिकों को साइकिल वितरण कार्यक्र्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्रम राज्यमंत्री ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को सर्वमान्य नेेता बताते हुए पूरे विवाद पर कहा कि अब सब सामान्य हो चुका है। मंत्रियों की बर्खास्तगी ओर वापसी का अधिकार मुख्यमंत्री को है। पार्टी संगठन को चलाने का काम प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह का है। अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और अगला चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में और कराए गए विकास कार्यों के दम पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आगामी विधान चुनाव में पार्टी से सीएम उम्मीदवार के सवाल पर उन्होेंने कहा कि सब जानते हैं कि प्रदेश को आज तरक्की के रास्ते पर कौन लाया है। दूसरे दल के नेता तो सरकार को अस्थिर करने में जुटे हैं। बसपा पर टिकट बेचने का आरोप कई पार्टी से निकले पूर्व मंत्री व कार्यकर्ता लगा चुके हैं। अब तो इस दल की मान्यता खत्म कर चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध होना चाहिए। बसपा मुखिया के भी चुनाव लड़ने पर चुनाव आयोग रोक लगाए। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शहीदों का राजनीति में प्रयोग कर रही है जो आजतक कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
तीन साल से यह पार्टी लगातार झूठ बोलकर जनता को बरगला रही है। अभी तक किसान मजदूर, गरीब व युवाओं के अच्छे दिन और बैंक खाते में रुपये नहीं आए। उल्टे पूंजीपतियों की चांदी है। यूपी की कानून व्यवस्था पर कहा कि आज भी कई राज्य अपराधों में यूपी से आगे हैं। खासकर भाजपा शासित राज्यों में भी यही हाल है लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक होने पर भाजपा व आरएसएस के लोग मिलकर खराब कानून व्यवस्था का झूठा प्रचार कर रहे हैं। आज यूपी तरक्की की राह पर है। कई प्रदेश यूपी की नकल कर विकास योजनाएं चला रहे हैं।