फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brave Air Force personnel win the battle against death; two elderly individuals rescued by Chetak helicopter.

प्रयागराज :  मौत से जंग जीत लाए वायु सेना के जांबाज, चेतक हेलिकॉप्टर से दो बुजुर्गों का रेस्क्यू

Sun, 30 Aug 2026 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 05:35 PM IST
सार

Air Force News : चित्रकूट में बाढ़ के विकराल रूप के बीच जब जमीन पर राहत और बचाव की कोशिशें तेज जलप्रवाह के आगे बेबस हो गईं, तब आसमान से वायुसेना के रणबांकुरे देवदूत बनकर पहुंचे। चेतक हेलिकॉप्टर ने जोखिम भरे ऑपरेशन में दो बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर जिंदगी और मौत के बीच उम्मीद की नई किरण जगा दी।

विज्ञापन
Brave Air Force personnel win the battle against death; two elderly individuals rescued by Chetak helicopter.
एयरफोर्स के जांबाजों ने चित्रकूट में पानी से घिरे घर में फंसे दो बुजुर्गों को बचाया। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

चित्रकूट में उफान पर आई बाढ़ और मूसलाधार बारिश के बीच मौत के मुंह में समाने को विवश दो बुजुर्गों के लिए भारतीय वायु सेना के रणबांकुरे देवदूत बनकर पहुंचे। बाढ़ के विकराल रूप और तेज जलप्रवाह के आगे जब राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की नौकाएं भी बेबस हो गईं, तब प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय ने कमान संभालते हुए आसमान से राहत का सूरज उगाया।

विज्ञापन





वायु सेना के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने महज कुछ ही पलों में हवा के बीच ऐसा साहसिक और अचूक ऑपरेशन अंजाम दिया।घटना चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित एक दूरदराज इलाके की है, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा रखी थी। पानी के तेज बहाव और भंवर के कारण एसडीआरएफ का बचाव अभियान अत्यंत जोखिम भरा हो चुका था और नौकाओं का उस क्षेत्र तक पहुंचना नामुमकिन था। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में वायु सेना की मदद मांगी। हालात की गंभीरता को भांपते हुए प्रयागराज से वायु सेना के चेतक हेलिकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।

विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर बचाई जान

मौके पर पहुंचकर हेलिकॉप्टर के चालक दल ने जिस असाधारण कौशल का परिचय दिया। उफनती हुई जलराशि के ऊपर हेलिकॉप्टर को पूरी तरह स्थिर यानी हॉवरिंग पोजीशन में रखते हुए वायु योद्धाओं ने जान जोखिम में डाली। इसके बाद अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सटीक विंचिंग अभियान संचालित किया गया। हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे नीचे उतरे दल ने जलप्रवाह के बीच फंसे दोनों बुजुर्ग व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और उन्हें सकुशल तट तक पहुंचाया।

इस अदम्य साहस और मानवीय संवेदना की मिसाल बने इस ऑपरेशन की स्थानीय लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। हर कोई वायु सेना के इन जांबाजों की बहादुरी के कसीदे पढ़ रहा था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर देवार्थों धर ने इस सफल रेस्क्यू की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट फ्लाइंग स्किल और प्रशासनिक समन्वय ने समय रहते दोनों नागरिकों की सुरक्षित निकासी को पूरी तरह सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed