फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The municipality has sought an additional budget of one crore rupees for sanitation

Chitrakoot News: पालिका ने सफाई के लिए एक करोड़ का अतिरिक्त बजट मांगा

Sun, 13 Sep 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The municipality has sought an additional budget of one crore rupees for sanitation
चित्रकूट। मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ के बाद रामघाट समेत प्रभावित क्षेत्रों की सफाई के लिए पांच जिलों से 350 कर्मचारी बुलाए गए थे। अब नगर पालिका ने स्थायी सफाई व्यवस्था के लिए शासन से हर महीने एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मांगा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को पत्र भेजकर यह मांग की गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी राजकिशोर प्रसाद ने बताया धर्मनगरी में रोज करीब एक लाख श्रद्धालु आते हैं। अमावस्या पर यह संख्या 10 से 15 लाख तक पहुंच जाती है। दिवाली व भदई अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु आते हैं। मौजूदा संसाधनों से सफाई संभालना मुश्किल है। 29 अगस्त को आई बाढ़ के बाद रामघाट में मलबा और गंदगी जमा हो गई थी। पालिका के पास कर्मचारी व उपकरण कम थे। इसलिए झांसी, जालौन, फतेहपुर, बांदा, मानिकपुर, राजापुर और मऊ से 350 कर्मचारी व उपकरण मंगाए गए थे।
विज्ञापन

पालिका ने 300 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की मांग की है। इसके साथ ही कई सफाई उपकरणों की भी जरूरत बताई गई है। इनमें 125 हाथ ठेले, 10 मिनी टीपर, एक लोडर, एक कम्पेक्टर और एक जेसीबी शामिल हैं। पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो सुपर सकर कम जेटिंग मशीन, दो फॉगिंग मशीन और पांच मोबाइल टॉयलेट भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed