{"_id":"688d0b94b5d74000ed08b577","slug":"the-culvert-was-washed-away-by-rain-the-villagers-built-a-bamboo-bridge-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118636-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से बही पुलिया, ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से बही पुलिया, ग्रामीणों ने बनाया बांस का पुल
विज्ञापन
बांस व लकड़ी का पुल बनाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बराछ गांव में तेज बारिश से पुलिया बह गई थी। आवागमन बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए सांसद, विधायक से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर ग्रामीणों ने बांस और लकड़ी से पुल बना लिया। अब जान जोखिम में डालकर इसी से आवागमन करेंगे।
सदर विकास खंड के गांव नावघाट बौना पुरवा बराछ गांव की पुलिया की सड़क एक माह पहले हुई बारिश से बह गई थी। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण के लिए डीएम, सांसद और सदर विधायक को ज्ञापन दिया। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो खुद ग्रामीणों ने आने-जाने के लिए पुलिया के ऊपर बांस और लकड़ी का अस्थायी पुल बना दिया। अब इसी पुल से बच्चे स्कूल आएंगे जाएंगे। हालांकि इस पुल से निकलने में बच्चों के लिए खतरा भी बना रहेगा। ्ररामबाबू यादव, रामफल, भगवानदीन, रामप्रसाद, रामनरेश, रामप्रकाश, कैरा यादव आदि ने पुल निर्माण में सहयोग किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण जिला पंचायत से कराया गया था लेकिन विभाग अपनी सड़क न होने का दावा कर रहा है। एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर पुल और सड़क का निर्माण कराया जाएगा।