फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The condition of two devotees who came for Maghi deteriorated and they died

Chitrakoot News: माघी पर आए दो श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The condition of two devotees who came for Maghi deteriorated and they died
चित्रकूट। माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी आए नेपाल व राजस्थान के श्रद्धालु की हालत खराब हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

नेपाल के जिला परसा के थाना पोखरिया क्षेत्र के विंध्यवासिनी निवासी पशुपत प्रसाद चौहान (56), पत्नी ललिता देवी, भाई बालगोविंद, उनकी पत्नी मतीना देवी, बहन मानसी देवी, पड़ोसी प्रभुदयाल व उनकी पत्नी रीता देवी के साथ महाकुंभ व माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी में कामतानाथ भगवान के दर्शन करने आए थे। लौटते समय कर्वी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े 10 बजे अचानक पशुपत की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आरपीएफ को सूचना दिया। परिजन व आरपीएफ के जवान पशुपत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के जिला गंगानगर के सूरतगढ़ निवासी कैलाशचंद्र पत्नी सरोज देवी (60) के साथ तपोभूमि में दर्शन करने आए थे। गुरुवार की सुबह नौ बजे उनकी हालत खराब हो गई। परिजन सरोजदेवी को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने देखने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों मामले में अस्पताल के डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हृदयगति रुकने से मौत की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed