फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body of the girl who drowned in Yamuna was found after 27 hours

Chitrakoot News: यमुना में डूबी बालिका का 27 घंटे बाद मिला शव

Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The body of the girl who drowned in Yamuna was found after 27 hours
मुना में बालिका की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी बांगर गांव किनारे यमुना नदी में नहाते समय डूबी बालिका का शव पांच किमी दूर बुधवार को 27 घंटे बाद मिला। वह चचेरी बहन के साथ नहाने गई थी।
विज्ञापन

चांदी बांगर निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे बेटी मंतशा (10) चचेरी बहन ताजमीन (13) के साथ यमुना नदी में नहाने गई थी। पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गई। चचेरी बहन शोर मचाते हुए भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी राम सिंह व तहसीलदार भारत प्रताप सिंह पहुंचे। गोताखोरों व मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम एसडीआरएफ टीम आई और बुधवार की सुबह टीम ने तलाश शुरू की। करीब 25 किमी नदी में खोजबीन की। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिहरवा गांव के सामने नदी किनारे मंतशा का शव उतराता मिला। मंतशा की मौत से मां हुस्ना, छोटी बहन अबीबा व भाई चांद बेहाल हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि डूबने के करीब 27 घंटे बाद शव मिला है। नदी में बाढ़ की वजह से खोजने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed