{"_id":"633c8742392ee712012a5bf5","slug":"teenager-s-body-found-in-a-well-accused-of-murder-chitrakoot-news-knp721713482","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः किशोरी का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः किशोरी का शव कुएं में मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रौखरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेमी व उसकी मां पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
मऊ थाना क्षेत्र के नीबी पतनिया गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बेटी आशा अपनी मर्जी से रिश्तेदार के साथ दो माह से रह रही थी। मंगलवार सुबह कुएं में बेटी का शव मिलने की जानकारी हुई।
गांव पहुंचने पर पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग उसके भांजे के पुत्र से चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर अंकुश लगाया तो दो महीने पहले उसकी बेटी को युवक अपने गांव ले गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने जाते वक्त युवक की मां ने शादी की रजामंदी दे दी तो रिपोर्ट नहीं लिखाई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि अब युवक की मां अपने बेटे की शादी कहीं और करने की तैयारी कर रही थीं। इसका बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बेचने की धमकी दी गई। बेटी ने पुलिस ने शिकायत करने की धमकी दी तो युवक व मां ने उसकी बेटी को मारपीट कर कुएं में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि किशोरी का शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है।