{"_id":"68a22087933320b35f090da2","slug":"teen-drowned-in-yamuna-river-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119383-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यमुना नदी में डूबे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यमुना नदी में डूबे किशोर की मौत
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के कटैया खादर गांव में बकरियां चराने गया 12 वर्षीय बालक यमुना में नहाते समय डूब गया। नदी किनारे खड़े लोगों ने बच्चे को पानी में डूबते देखा तो परिजनों को जानकरी दी। ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से उसे नदी से बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मऊ थाना क्षेत्र कटैयाखादर गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा मोहित घर से यमुना नदी के किनारे खेतों में बकरियां चराने गया था। शाम को उसी बीच वह नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी मे चला गया पास में खड़े उसके चाचा राजा व अन्य लोगों ने उसे पानी मे डूबता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।