फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tarawih in the mosques, first Rosa from today

मस्जिदों में हुई तरावीह, पहला रोजा आज से

Sat, 27 May 2017 11:10 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 27 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tarawih in the mosques, first Rosa from today
जामा म‌स्ज‌िद में मनाई गई ईद - फोटो : व‌िवेक न‌िगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। आज से रमजान माह की शुरुआत परपंरागत तरीके से हो गई। देर रात को जिले की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। कोतवाली समेत जिले के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक  हुई। जिसमें बिजली पानी की व्यवस्था सही रखने की मांग रोजेदारों ने की और अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया।
        शनिवार की शाम की रात को चांद दिखने के बाद तय हुआ कि रविवार से रमजान माह शुरू होगा। रात लगभग नौ बजे मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। जामा मजिस्द के इमाम मकसूद आलम ने बताया कि रोजा एक पवित्र जज्बा है। इसे रखने वाले को अल्लाह की रहमत मिलती है। रोजेदार एक माह तक लगातार नियमित रूम से नमाज अदा कर समाज कल्याण के कार्य करें।
विज्ञापन

       कोतवाली समेत राजापुर मानिकपुर,पहाड़ी मऊ, बरगढ़, थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ राजेश तिवारी ने कहा कि रोजेदारों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। रोजेदारों ने कहा कि शाम व सुबह बिजली पानी की आपूर्ति में कटौती न की जाए। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन नीलम करवरिया, ईओ लालचंद  सरोज, कोतवाल मो.शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed