{"_id":"64b19b04ded87274730d5d84","slug":"students-jammed-for-digiplayer-and-tablet-chitrakutt-news-c-212-1-bnd1001-470-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डेजीप्लेयर व टैबलेट के लिए छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डेजीप्लेयर व टैबलेट के लिए छात्रों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बांदा। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज, महोखर के छात्रों ने शुक्रवार को डेजीप्लेयर व टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग के लिए जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटे जाम लगाने से मौके पर पहुंचे डिप्टी कलक्टर ने ज्ञापन लिया और छात्रों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।
राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय में पढऩे वाले कक्षा नौ, 10 व 11,12 के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के सामने फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। छात्रों की मांग थी कि कक्षा नौ के पांच, कक्षा 10 के 14 कुल 19 छात्रों को डेजीप्लेयर की जरूरत है।
इसी तरह कक्षा 11 के 14 व कक्षा 12 के पांच छात्रों को टैबलेट नहीं मिला है। यह उपकरण न होने से ऑनलाइन क्लास चलाने में छात्रों को समस्या हो रही है। इसकी मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटा जाम चलने के बाद डिप्टी कलक्टर ने मौके पर पहुंचकर निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ को संबोधित ज्ञापन को लिया और जाम खुलवाया।