फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students accused GRP of assault, CO will investigate

Chitrakoot News: छात्रों ने जीआरपी पर लगाया मारपीट का आरोप, सीओ करेंगे जांच

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students accused GRP of assault, CO will investigate
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन पर तीन छात्रों को पकड़कर जीआरपी सिपाहियों ने मारपीट की। परिजनों ने इस मामले को लेकर कर्वी कोतवाली में तहरीर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी ने मारपीट के मामले से इंकार किया है।मामले की जांच सीओ रेलवे को दी गई है।
विज्ञापन

चित्रकूट के छीर का पुरवा नयागांव (मप्र) निवासी ओमनारायण कामतन में कक्षा नौ का छात्र है। परिजनों ने बताया कि रविवार को क्रिकेट खेलकर ओम घर पहुंचा तो पढ़ाई को लेकर नाराज मां ममता देवी ने उसे पीट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए चला आया था। यहां वह चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में बैठा था। इस दौरान उसे जीआरपी के सिपाही थाने ले गए। इसके बाद वहां ढूंढने पहुंचे ओमनारायण के चचेरे भाई ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीए का छात्र ओमप्रकाश और चित्रकूट इंटर काॅलेज में कक्षा 11 में पढऩे वाला धनराज जीआरपी थाने में जानकारी करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों की जीआरपी सिपाही से नोकझोंक हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। परिजनों के आने के बाद सोमवार को सभी लोग कर्वी कोतवाली पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मामला जीआरपी के अंतर्गत आता है। छात्रों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक ने बताया कि रेलवे स्टेशन में बिना टिकट घूम रहे तीनों छात्रों से पूछताछ की गई थी। मोबाइल लिए घूमने के कारण उनसे थाने में पूछताछ की गई। इसके बाद परिजनों को बुलाकर तीनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के परिजनों ने कई बार लिखित समझौता किया इसके बाद वह आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर सीओ रेलवे जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed