फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stolen Bolero hit tree

चोरी की बोलेरो पेड़ से टकराई

Sun, 26 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 26 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Stolen Bolero hit tree
टकराने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
बोलेरो चोरी करके भागना चोरों को मंहगा पड़ा। तेज रफ्तार बोलेरो हाइवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें चोर घायल हो गए, लेकिन उसी अवस्था में भाग निकले। क्षतिग्रस्त बोलेरो से चोर का मोबाइल बरामद हुआ। जिसके सहारे पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


भरतकूप कस्बा निवासी संतोष कुमार के मकान के बाहर खड़ी बोलेरो शनिवार की देर रात चोर उड़ा ले गए। बोलेरो लेकर चोर इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। तेज गति में होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर कछारपुरवा के पास नवनिर्मित पुलिया मोड़ पर पेड़ से टकरा गई जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कोतवाल रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे तो चालक सीट के पर एक मोबाइल मिला। पुलिस ने आसपास चालक व बोलेरो में सवार लोगों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। उधर थोेड़ी देर बाद जानकारी होने के बाद भरतकूप के बोलेरो मालिक संतोष कुमार मौके पर आकर चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया पेड़ से बोलेरो के टकराने से अंदाज लगता है कि चालक को गंभीर चोट आई होगी। मोबाइल के जरिये जल्द ही इसकी पूरी जानकारी कर ली जाएगी। सूचना पर भरतकूप के एक दर्जन से अधिक क्रेशर मालिक व व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को बताया कि दो माह के अंदर कस्बे व आसपास से तीन चार पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed