फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP MLA came on the road, JE removed, lineman suspended

Chitrakoot News: सड़क पर उतरे सपा विधायक, जेई को हटाया, लाइनमैन निलंबित्

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP MLA came on the road, JE removed, lineman suspended
चित्रकूट। शहर के द्वारिकापुरी मोहल्ले में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत के मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान धरने पर बैठ गये।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के अलावा पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। मृतकों के एक परिजन को विभाग में संविदा पर नौकरी देने की भी मांग की। दो घंटे बाद सदर एसडीएम व बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मामले में देर शाम जेई को हटा दिया गया, जबकि लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से द्वारिकापुरी निवासी चाट का ठेला लगाने वाले धर्मराज (30) और मोहल्ला निवासी मनीष प्रजापति (18) की मौत हो गई थी।
इसके विरोध में सदर विधायक अनिल प्रधान मंगलवार की आधी रात से ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। सुबह तक किसी अधिकारी के न आने पर आक्रोशित विधायक ने समर्थकों और मृतकों के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पूजा साहू व बिजली विभाग के एसडीओ ने जब मृतक परिवार के सदस्यों को पांच-पांच लाख मुआवजा दिलाने व जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त हुआ। इसके बाद शवों पोस्टमार्टम कराया गया। संबंधित खबर पेज नाै पर भीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed