फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shot fired at former MLA's residence, girl dies

Chitrakoot News: पूर्व विधायक के आवास पर चली गोली, युवती की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 30 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at former MLA's residence, girl dies
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र के नयागांव बस्ती में कांग्रेस के पूर्व विधायक के आवास की छत पर मंगलवार की देर शाम को गोली चलने से एक युवती की मौत हो गई। हत्या या खुदकुशी को लेकर पुलिस उलझी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है। बताया जा रहा है कि इसी से गोली चली है। पुलिस में जुटी है।
विज्ञापन



नयागांव थाना क्षेत्र के कटरगूदर निवासी संजय निषाद ने बताया कि उनकी चचेरी बहन व चाची पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में साफ-सफाई का काम करती हैं। मंगलवार को बहन सुमन निषाद (20) प्रतिदिन की तरह काम करने गई थी। शाम को सूचना मिली कि उसे गाेली लग गई है। आनन फानन पहुंचे परिजन व पूर्व विधायक के आवास में मौजूद लोग उसे लेकर जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पूर्व विधायक चतुर्वेदी की छत के बाथरूम में सुमन की कनपटी में गोली लगी है। मौके पर पिस्टल मिली है। जो सुमन या उसके घर की नहीं है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नया गांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। घटनास्थल से पिस्टल बरामद की गई है। पिस्टल किसकी है और कैसे छत पर पहुंची इसकी जांच की जा रही है। घटना कांग्रेस के पूर्व विधायक के आवास पर हुई है। हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच की जा रही है। युवती के पास पिस्टल कैसे पहुंची या कोई मारकर भागा आदि बिंदुओं पर जांच हो रही है। पूर्व विधायक समेत सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। अगल-बगल के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि युवती सुमन के पिता अर्जुन निषाद की एक साल पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed