फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shivpal invited to come to Chitrakoot

Chitrakoot News: शिवपाल को चित्रकूट आने का न्योता

Thu, 26 Feb 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shivpal invited to come to Chitrakoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ (चित्रकूट)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी ने लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट की ओर से उनका अभिवादन करते हुए जनपद आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और संगठन की स्थिति की जानकारी भी दी। इस पर शिवपाल यादव ने संगठन के प्रति अजय राज त्रिपाठी के समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होना होगा। उन्होंने युवाओं से आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिवपाल यादव के संभावित चित्रकूट दौरे से बुंदेलखंड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed