फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Man accused of selling obscene videos nabbed, released due to lack of evidence.

Chitrakoot News: अश्लील वीडियो बेचने का आरोपी दबोचा, सबूत न मिलने पर छोड़ा

Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Man accused of selling obscene videos nabbed, released due to lack of evidence.
चित्रकूट। टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री का वीडियो परोसने के आरोपी सौरभ मिश्रा को एसओजी और साइबर टीम ने शनिवार रात वाराणसी से हिरासत में लिया। पूछताछ और डिवाइस की जांच में ठोस सबूत न मिलने पर पुलिस ने उसे धारा 35 (3) का नोटिस देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लेकर डिलीट डेटा रिकवरी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साइबर थाना के निरीक्षक इंदल यादव की तहरीर पर कर्वी के पुरानी बाजार स्थित जल संस्थान ऑफिस व किंग्सन स्कूल के पास निवासी सौरभ मिश्रा के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर टीम ने उसे पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने टेलीग्राम चैनल से जुड़े मोबाइल नंबर को अपना होना स्वीकार किया और बताया कि वह 2018 से इस नंबर का उपयोग कर रहा है।
जांच टीम अब इस नंबर की सीडीआर और आईपी लॉग खंगाल रही है जिससे कि पता चल सके कि वह किन-किन ग्रुप और लोगों के संपर्क में था। साइबर टीम इंटरनेट एक्सपर्ट की मदद ले रही है। साइबर सेल प्रभारी आशुतोष तिवारी का कहना है कि हिरासत में लेने से पहले ही आरोपी ने मोबाइल और लैपटॉप से पूरा डेटा डिलीट कर दिया था। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट डिलीट डेटा रिकवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान एक क्यूआर कोड यूनियन बैंक के एक खाते से लिंक मिला जो वर्तमान में निष्क्रिय है।
पुलिस ने बैंक से लेन-देन और खाताधारक की जानकारी मांगी है। आशंका है कि चैनल के जरिये सब्सक्रिप्शन से पैसे लिए गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed