{"_id":"6aa6e15ec76f4a0a9a03b57a","slug":"son-in-law-dies-in-road-accident-three-days-after-father-in-laws-death-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136207-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ससुर की मौत के तीसरे दिन दामाद की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ससुर की मौत के तीसरे दिन दामाद की सड़क हादसे में मौत
Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 10 मृतक की पत्नी रेखा को संभालती महिलाएं। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के छीबो गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही उसके ससुर की मौत हुई थी। युवक अपने साढ़ू को छोड़कर ससुराल लौट रहा था।
रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रमेश रैदास ने बताया कि उसके बेटे रामभजन (26) के ससुर की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। शनिवार को ससुराल भंभेट में कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने वह गया था। इसके बाद वह अपने साढ़ू विजय निवासी रेरुआ को छोड़ने गया था। वहां से वापस ससुराल लौटते समय छीबो के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी रामनगर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि बेटे की शादी 5 मई 2026 को भंभेट निवासी रेखा देवी से हुई थी। वह प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता था, चार दिन पहले ही घर आया था। ससुर की मौत के बाद से परिवार में पहले से मातम था, अब दामाद की मौत से दो घरों में कोहराम मच गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पिकअप चालक वाहन की तलाश की जा रही है।