{"_id":"5f09fcc88ebc3e635a082c35","slug":"shahar-aur-graameen-ilaakon-kee-svachchhata-ke-lie-banaen-maikro-plaan-nodal-adhikaaree-ne-die-nirdesh-chitrakutt-news-knp570672153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और ग्रामीण इलाकों की स्वच्छता के लिए बनाएं माइक्रो प्लान, नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर और ग्रामीण इलाकों की स्वच्छता के लिए बनाएं माइक्रो प्लान, नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रमुख सचिव (परिवहन) व नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक किए गए कामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण इलाकों की स्वच्छता के लिए माइक्रो प्लान बनाएं। बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाओं के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण की रोकथाम के लिए कार्रवाई और कार्य योजना से संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव ने बैठक की। कहा कि 10, 11 व 12 जुलाई को विशेष महाअभियान के तहत संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम कराया जाना है। उन्होंने ईओ कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र व जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय से कहा कि 31 जुलाई तक की कार्य योजना बनाई गई है। महाअभियान की तिथियों में विशेष अभियान चलाया जाए। कोई भी हैंडपंप खराब न रहे। खराब हैंडपंप रीबोर करा लें। पानी की समस्या होने पर तत्काल व्यवस्था कराएं।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि गांवों में अभियान चलाकर विद्यालय न जाने वाले बच्चों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराएं। बैठक में विशेष सचिव नमामि गंगे उत्तर प्रदेश शासन व कोविड 19 के जनपद नोडल अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।