फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   River blocks path in Patha; contact with 12 villages cut off.

Chitrakoot News: पाठा में नदी ने रोका रास्ता, 12 गांवों का संपर्क टूटा

Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
River blocks path in Patha; contact with 12 villages cut off.
25 सीकेटीपी-22-नदी के ऊपर बने रपटे के ऊपर से निकल रहे पानी के बीच निकलते ग्रामीण। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। क्षेत्र में बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा पानी में डूब गया। इसके चलते 12 से अधिक गांवों का संपर्क मार्ग बंद हो गया। ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन


बारिश का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। उनकी पहले ही तिल, उड़द, मूंग, ज्वार, अरहर और बाजरा समेत अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान अब रबी की बोआई को लेकर चिंतित हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण सरसों, चना, मसूर और अलसी की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है। किसान दयाराम, ज्ञान सिंह, भागवत सिंह, रामप्रताप, दरबारी लाल और छत्रपाल ने बताया कि अब खेत सूखने का इंतजार है।
विज्ञापन


बारिश के बीच पाठा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है। कल्याणपुर, बराहमाफी, रामपुर, करौहा, जारों माफी और लक्ष्मणपुर समेत कई गांवों में ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राजस्व विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed