फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   raam mandir poojan mein bharatakoop ke jal aur kaamadagiri kee mittee ke prayog kee maang

राम मंदिर पूजन में भरतकूप के जल और कामदगिरि की मिट्टी के प्रयोग की मांग

Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
raam mandir poojan mein bharatakoop ke jal aur kaamadagiri kee mittee ke prayog kee maang
चित्रकूट। राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन में भरतकूप, मंदाकिनी के जल और कामदगिरि की मिट्टी का प्रयोग करने की मांग की गई है। यह मांग बुंदेली सेना ने की है। संगठन के जिम्मेदार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को जल और मिट्टी सौंपेंगे। उनसे अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के राम मंदिर पूजन कार्यक्रम में यहां के जल और मिट्टी का प्रयोग करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम का अयोध्या और चित्रकूट से गहरा नाता रहा है। वनवास का साढ़े बारह वर्ष से अधिक का समय उन्होंने चित्रकूट में बिताया। भरत प्रभु श्रीराम को मनाने सभी तीर्थों का जल लेकर चित्रकूट आए थे। उनके चरण धोने के बाद यह जल भरतकूप में छोड़ दिया था। मंदाकिनी और कामदगिरि से प्रभु श्रीराम का अटूट नाता था। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की तारीख तय हो गई है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन करना है। पूजन कार्यक्रम के लिए संगम से जल मंगाया जाना है। पूजन में भरतकूप, मंदाकिनी के जल और कामदगिरि पर्वत की मिट्टी का भी प्रयोग किया जाए। बुंदेली सेना यहां से जल और मिट्टी लेकर लखनऊ जाएगी। दोनों चीजें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को सौंपी जाएंगी। उन्हें मांग के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed