फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot was once the site of the Triveni Sangam... now, the Payaswini and Saryu have turned into drains.

Chitrakoot News: कभी त्रिवेणी संगम था चित्रकूट... अब नाले में तब्दील हो चुकीं पयस्वनी-सरयू

Thu, 17 Sep 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 17 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot was once the site of the Triveni Sangam... now, the Payaswini and Saryu have turned into drains.
16 सीकेटीपी-15 मंदाकिनी नदी में गिरता सरयू नाला का गंदा पानी। संवाद
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में कभी तीन नदियों का संगम हुआ करता था।
विज्ञापन

कामदगिरि पर्वत से निकलने वाली पयस्वनी व सरयू की धाराएं मंदाकिनी में समाहित होकर राघव प्रयाग घाट पर त्रिवेणी जैसा संगम बनाती थीं। आज वही नदियां अपना अस्तित्व खो चुकी हैं।
कहीं नदी का रास्ता मकानों व दुकानों के नीचे दब गया तो कहीं उसमें कचरा और गंदा पानी बह रहा है। जिन धाराओं में कभी श्रद्धालु स्नान करते थे, वह अब नाले का रूप ले चुकी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बुजुर्गों व धार्मिक परंपराओं के अनुसार करीब चार दशक पहले तक इन दोनों नदियों का प्रवाह स्पष्ट दिखाई देता था। वर्ष 1980 के आसपास तक लोग इनके बहाव के साक्षी रहे हैं। समय के साथ अतिक्रमण, सिल्ट जमा होने और जलनिकासी के बदलते स्वरूप ने इन नदियों का प्राकृतिक रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक व भौगोलिक रूप से कामदगिरि पर्वत का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार इसी पर्वत क्षेत्र से दोनों जलधाराएं निकलती थीं। कामदगिरि के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रह्मकुंड से पयस्वनी की धारा निकलती थी। दूसरी ओर पर्वत के पश्चिमी हिस्से से सरयू की धारा का प्रवाह रहा है।
पयस्वनी आगे बढ़ते हुए ब्रह्मकुंड क्षेत्र से होकर निकलती और लगभग तीन किलोमीटर के प्रवाह के बाद सरयू की धारा से जुड़ती थी। इसके बाद दोनों धाराएं मंदाकिनी की ओर बढ़ती थीं।

सरयू की धारा सरयू कुंड क्षेत्र में कुछ दूरी के लिए विलुप्त होकर चित्रा गोकुलपुर क्षेत्र से फिर दिखाई देती थी। पुरानी लंका के आसपास पयस्वनी और सरयू का मिलन होता था। आगे चलकर दोनों धाराएं राघव प्रयाग घाट पर मंदाकिनी में मिलती थीं। इस तरह यहां तीन नदियों का संगम माना जाता था, जो अब इतिहास बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed