{"_id":"63d418234917b3557b0a16c7","slug":"protest-up-news-chitrakoot-chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp740806534-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सरकार पर किसानों के साथ किए गए वादे पूरे कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सरकार पर किसानों के साथ किए गए वादे पूरे कराने की मांग
विज्ञापन
चित्रकूट। गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह राही के नेतृत्व में किसानों ने गल्ला मंडी से कलक्ट्रेट तिरंगा परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली आंदोलन को एक साल पूरे हो चुके हैं। सरकार ने जो वादे करके आंदोलन को स्थगित कराया था, वे पूरे नहीं हुए हैं। किसानों से किये वादे पूरे कराने की मांग की गई। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेते हुए शहीद किसानों के परिवार को मुवावजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों व पत्रकार पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या की साजिश करने वाले केंद्रीय मंत्री अजय टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। किसानों के परिवार व पत्रकार साथी के परिवार को मुवावजा व नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
रामकरण सिंह, उदयनारायण सिंह, तीरथ प्रसाद सिंह, नरेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, जसवंत सिंह ,अजय सिंह ,नरेश सिंह, कुलदीप पटेल, अर्जुन सिंह ,बबलू श्रीवास, विजय त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, रामशरण राजपूत, प्रकाशचंद्र आदि मौजूद रहे।