फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prime Minister interacted with the craftsmen and appreciated the boat building

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री ने शिल्पकारों से की बातचीत, नाव निर्माण को सराहा

Sat, 21 Sep 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister interacted with the craftsmen and appreciated the boat building
चित्रकूट। महाराष्ट्र के वर्धा में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चित्रकूट के शिल्पकार की बनाई नाव की प्रधानमंत्री ने सराहना की। लगभग पांच मिनट तक नाव बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चित्रकूट के शिल्पकार दीपक निषाद व विनोद निषाद ने एक जिला एक उत्पाद के तहत लकडी के खिलौने उद्योग अंतर्गत लकड़ी की विशेष नाव बनाई। निषाद राज की नाव की प्रदर्शनी वर्धा में लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो वह नाव की खूबसूरती देख रूक गये। शिल्पकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

शिल्पकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे नाव निर्माण की जानकारी ली। उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। चित्रकूट के बारे में भी पूंछा। स्फूर्ति योजना में दस फीट लंबी व चार फीट चौड़ी नाव कामदगिरी वुड क्राफ़्ट के शिल्पकारों ने इसे डेढ़ माह में तैयार किया। शिल्पकारों ने बताया कि शुक्रवार को इतनी बड़ी प्रदर्शनी में शामिल होने पर सुखद लगा। प्रधानमंत्री से मुलाकात भी सुखद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed