फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   president will be in chitrakoot

आठ जनवरी को धर्मनगरी आएंगे राष्ट्रपति

Tue, 26 Dec 2017 09:45 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 26 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
president will be in chitrakoot
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : self
चित्रकूट। धर्मनगरी के जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह इस बार बेहद खास होगा। नए साल 2018 की आठ जनवरी को इस कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके लिए अभी से विवि परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में उप्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन उनके कार्यालय से अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे ने बताया कि विवि का दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ होता है। इस बार राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। उनके कार्यालय से स्वीकृति भी मिली है। जिसे लेकर विवि के कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कु लपति को समारोह को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। विवि के पीआरओ एसपी मिश्रा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी आमंत्रित किया गया है। फिलहाल उनके कार्यालय से अभी स्वीकृति नहीं मिली है। राष्ट्रपति के प्रथम आगमन को लेकर विवि में उत्साह है। उधर, राष्ट्रपति के आगमन की संभावना पर पूर्व तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed