{"_id":"68d0409d6398d353d0092a53","slug":"preparations-completed-in-pandals-including-goddess-temples-for-shardiya-navratri-festival-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121208-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शारदीय नवरात्रि पर्व के लिए देवी मंदिरों सहित पंडालों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शारदीय नवरात्रि पर्व के लिए देवी मंदिरों सहित पंडालों में तैयारियां पूरी
Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी-13- परिचय- शहर के शंकर बाजार में सज रहा देवी पंडाल। संवाद
चित्रकूट। सोमवार से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी।इसके लिए तैयारियां रविवार की रात तक पूरी हो गई हैं। देवी मंदिरों की रंगाई पुताई होने के बाद देवी पंडालों को भी तैयार किया जा रहा है।प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्गा कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कालीदेवी मंदिर सहित मऊ, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, सीतापुर, खोही, बरगढ़, मारकुंडी, रामनगर, ऐंचवारा, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 1125 देवी पंडाल सजाए जा रहे हैं। कई देवी पंडाल बिजली के तारों के नीचे बना दिए गए हैं। पंडाल समितियों के सदस्यों मेें खासा उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना करने के लिए शाम से ही देवी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर से ले जाते युवकों की टोली दिखी। शहर के शंकर बाजार, नई बाजार, पुरानी बाजार के काली देवी मंदिर सहित तरौहा महोल्ला के झारखंडी माता, बंधुईन की जलापा माता मंदिर, लालापुर की अशावर माता, खोह की न्यायी माता मंदिर सहित कई स्थानों पर साज सज्जा का कार्य हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -इनसेट
विज्ञापन
धर्मनगरी में होंगी कथाएं
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र पर्व में धर्मनगरी में मेला लगता है। मठ मंदिर परिसरों में भागवत कथा के साथ ही रामचरित कथा भी होती है। इसके अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते है। बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -इनसेट
इस बार नवरात्र दस दिनों तक रहेगी
चित्रकूट। महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि शारदीय नवरात्र इस बार 22 सितंबर से शुरु हो रहीहै। जो दो अक्तूबर तक रहेगी। इस बार नवरात्र दस दिनों तक रहेगी। क्यों कि तृतीया तिथि दो दिन की हो रही है। कलश स्थापना मुहूर्त सोमवार प्रात: 6 बजकर 30 मिनट से प्रात: 8 बजकर 47 मिनट तक। इसके अलावा दोपहर को 9 बजकर 25 मिनट से 19 बजकर 55 तक , तृतीय मुहूर्त 12बजकर तीन मिनट से 12 बजकर 51 तक है।