फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pravaasee, choomee bhaarat kee dharatee

जद्दोजहद के बाद दुबई से लौटा प्रवासी, चूमी भारत की धरती

Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
pravaasee, choomee bhaarat kee dharatee
प्रवीण मिश्रा। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकू ट/बरगढ़। आखिरकार चार माह की जद्दोजहद व तमाम तकलीफों के बाद चित्रकूट के बरगढ़ मनका निवासी प्रवीण मिश्रा ने बुधवार को स्वदेश वापसी कर ली। बुधवार को हवाई अड्डे पर धरती चूमी तो राहत मिली।
विज्ञापन

मऊ तहसील के बरगढ़ मनका गांव निवासी प्रवीण मिश्रा चार साल से मुंबई में सेंट बनाने वाली कंपनी में काम कर रहे थे। 22 फरवरी को मुंबई की एक कंपनी के मालिक के जरिए ज्यादा रुपये कमाने के लिए दुबई गए थे। लॉकडाउन के समय से दुबई में थे। भारत सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे थे। बताया था कि दुबई में गलत व्यवहार हो रहा है। चार माह से वतन वापसी की जद्दोजहद कर रहे प्रवीण ने चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा से बात की। उन्होंने सरकार को चिट्ठी लिखकर मदद कराने का भरोसा दिया। अमर उजाला ने दो बार इस संबंध में खबर छपी थी।
विज्ञापन

बुधवार को प्रवीण दुबई से भारत पहुंचे। दोपहर को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे। यहां थर्मल स्क्र्रीनिंग और अन्य जांच की गईं। वह रात को मनका पहुंचे। मां रूकमणि देवी, किसान पिता रामधनी मिश्रा व पत्नी नेहा की आंखों में खुशी के आंसू बहने लगे। दस साल का पुत्र नारायण गले से लिपट गया। प्रवीण ने अमर उजाला के साथ ही सांसद आरके सिंह पटेल व कांग्रेेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed